Jyotish RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

मेष राशि 2012 का वार्षिक राशिफल

aries 2012 yearly horoscope

मेष-राशिफल (चू, चे, चो, ला, ली, लू, लो, अ):-

 

जनवरी:- पिछले दिनों से चली आ रही समस्याएं धीरे-धीरे करके समाप्त हो जाएंगी। आपके सामाजिक सम्बंधों में सुधार होगा जिससे सामाजिक क्षेत्र में कार्य विस्तार होगा। कार्यो में सफलता मिलने के साथ-साथ मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। अधिकारियों से मेल-जोल बढ़ने से आमदनी के नये साधन बनेंगे। किसी छोटी-छोटी यात्रा और खासकर धार्मिक स्थानों की यात्रा करने का सौभाग्य मिलेगा। फलस्वरूप आपके मन में धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। कामकाजी महिलाओं पर कार्य भार कम होगा। समय पहले की अपेक्षा शांति से बितेगा। उत्तरार्ध में कुछ और आमदनी बढ़ने से मन प्रसन्न होगा। तारीख 1, 2, 10, 11, 18, 19, 20, 27, 28, 29अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

 

फरवरी:- किसी नए काम की षुरुआत के लिए यह महीना अच्छा है। अधिकारियों से मेल मिलाप होगा। सन्तान पक्ष  पर ध्यान देने की आवष्यकता है अन्यथा उनका रवैया मनमानी हो सकता है। हालाकि आखीर में आप उन पर नियन्त्रण पा लेंगे। कोई नया सम्बंध आपके लिए भाग्यषाली हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि जागेगी। सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह माह संतोेषजनक रहेगा। यात्राएं भी लाभकारी   रहेगी। माह के दूसरे भाग में आमदनी बढ़ेगी लेकिन यदि आप भोगवादी के हैं तो व्यय भी बढ़ेगा। भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिये भी खर्चे हो सकते हैं। यदि आपकी रुचि सट्टेबाजी में है तो सावधानी से काम लें इस माह यह आदत नुकसान दे सकती है। इस माह की 6, 7, 8, 15, 16, 24  25तारीख अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

मार्च:- माह की शुरूआत अच्छी ढंग रहेगी। आमदनी बढ़ेगी। नए घर, वाहन, आभूषण-वस्त्रादि का लाभ मिलने के योग हैं। रिश्तेदारों और मित्रों के सहयोग से लाभ होगा। समय आनंद दायक रहेगा। माह के दूसरे पक्ष में स्थितियां बिगड़ सकती हैं। खर्च बढ़ने से तनाव भी बढ़ सकता है। इस समय सन्तान पक्ष से ज्यादा सहयोग की आषा रखना ठीक नहीं है। जीवन साथी का सहयोग मिलता रहेगा। आर्थिक पक्ष कमजोर रह सकता है। लक्ष्मी सहस्त्रनाम का नियमित पाठ करें। इस माह की 4, 5, 6, 13, 14, 22, 23, 24 तारीख अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

अपै्रल:- माह की शुरूआत में खर्च बढ़ने ंके योग हैं। व्यापार व्यावसाय में भी कुछ उलझने रह सकती हैं। माह के प्रथम सप्ताह में किसी महत्वपूर्ण काम में बाधा आ सकती है। हर काम को सावधानी से करने की आवष्यकता है अन्यथा आर्थिक नुकसान भी हो सकता है हालाकि सावधानी से करने की दषा में पर्याप्त धन लाभ और मानसिक सन्तुष्टि की प्राप्ति होगी। इस समय बड़े भाई-बहन के स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवष्यक होगा। बिगड़ेगा। माह के दूसरे पक्ष में मानसिक तनाव बढ़ सकता है। भविष्य मंे उन्नति के लिये इस समय योजना बनाकर काम करना अच्छा रहेगा। इस माह की 1, 2, 9, 10, 11, 18, 19, 20, 28, 29, 30 तारीख अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

मई:- यह महीना उतार-चढ़ाव या फेरबदल वाला रह सकता है। माह की शुरूआत में खर्च व स्वभाव में उग्रता से दो चार होना पड़ेगा। पहला सप्ताह बीतने के साथ ही खर्चे कम होने लगेंगे और विपरीत स्थितियां सुधरने लगेंगी और कार्यों में सफलता मिलने लगेगी। इस समय आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। घर-पारिवार में सुख बढ़ेगा। उत्तम रूचिकर भोजन की प्राप्ति होगी। शत्रु पक्ष के लोग शांत होंगे तथा व्यवसायिक सफलता बढ़ेगी। इस माह की 7, 8, 15, 16, 17, 25, 26, 27 तारीख अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

जून:- व्यापार, व्यावसाय एवं आर्थिक मामलोें के लिये यह माह अच्छा रहेगा। इस महीने आपका पुरूषार्थ उत्तम रहेगा। यदि आपके पास कोई नई कार्य योजना है तो उस पर इस समय अमल करना अच्छा रहेगा। अभी की शुरुआत भविष्य में अच्छा लाभ देगी। बचत करने में भी सफलता मिलेगी। इस समय सन्तान पक्ष से अच्छा सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। घेरेलू सुख और माता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समय का सदुपयोग करें भाग्य साथ में है। इस माह की 3, 4, 12, 13, 22, 23, 30 तारीख अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

जुलाई:- यह महीना व्यापार, व्यावसाय के लिये अच्छा रहेगा। शत्रु पक्ष के लोग शांत रहेंगे। आर्थिक मामलोें के लिये भी यह माह अच्छा है। बचत करने में भी सफलता मिलेगी। दिनचर्या व्यवस्थित होगी। रूचिकर भोजन की प्राप्ति होगी। अधिकारियों से सम्बंध अच्छे होंगे। ठेकेदारी क्षेत्र में लगे व्यवसायियों को अच्छा लाभ होगा। इस माह की 1, 2, 9, 10, 11, 19, 20, 28, 29 तारीख अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

अगस्त:- यद्यपि यह माह जीवन के सभी पहलुओं के लिए अच्छा है लेकिन षिक्षा के सम्बंधित लोगों के लिए उत्तम है। शारीरिक सुख भी अच्छा रहेगा। विद्या-बुद्धि का विकास होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। जमीन जायदाद, के मामलों के लिए भी समय अनुकूल है। शत्रुभय का नाश होगा। उच्चस्थ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। माह की 5, 6, 7, 15, 16, 17, 24, 25 तारीख अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

सितम्बर:- यह माह मिलेजुले परिणाम देने वाला रहेगा। विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम पड़ेगा। हालाकि कि यह परिश्रम भविष्य में अच्छी सफलता दिलाएगा। घरेलू मामलों से सावधानी रखें तभी पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा तथा गृहस्थ जीवन का आनन्द प्राप्त होगा। व्यवसाय में कुछ उलझन बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देगा आवश्यक होगा। माह की 2, 3, 12, 13, 20, 21, 22, 29, 30 तारीख अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

अक्टूबर:- इस महीने सुख-दुःख दोनों का अनुभव होगा लेकिन कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सफलता मिलती रहेगी। यदि संतान विवाह योग्य है तो उसके विवाह के लिये प्रयत्नशील रहेंगे। भौतिक सुख की स्थिरता और वृद्धि के लिये गणेश लक्ष्मी पूजन, विष्णु सहस्त्रनाम, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिये। शत्रुओं से सावधान रहें। मन उद्विग्न और अस्थिर रह सकता है। माह की1, 10, 11, 18, 19, 26, 27, 28 तारीख अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

नवम्बर:- इस माह आपको बड़े संयम से काम करना होगा। उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक परेशानी और खर्चे रह सकते हैं। स्वास्थ्य बिगड़ेगा। शत्रु पक्ष व असामाजिक तत्व परेषान कर सकते हैं। अकर्मण्य न बनें। कुछ हद तक समझौतावादी बनना ठीक रहेगा। पारिवारिक समस्याएं भी रह सकती हैं। विष्णु सहस्त्रनाम, आदित्य हृदय स्तोत्र,गणेश-लक्ष्मी पूजन व आराधना करना ठीक रहेगा। माह की  5, 6, 7, 14, 15, 22, 23, 24 तारीख अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

दिसम्बर:- माह मिश्रित फलदायी रहेगा। ईष्वर पर आस्था बनाए रखें। भोग-विलास, शारीरिक सुखों की चाहत बढ़ सकती है। इन पर नियन्त्रण रखना जरूरी होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव सम्भव। अचानक धन हानि भी सम्भव। उत्तरार्ध में कुछ सुधार होगा। सामाजिक कार्यों में रूचि जागेगी, फलस्चरूप मान-सम्मान भी बढ़ेगा। माह की  2, 3, 4, 11, 12, 13, 20, 21, 22, 30, 31तारीख अपेक्षाकृत कम ठीक हैं।

More from: Jyotish
27902

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020